पलामू:- पलामू के पराक्रमी राजा मेदिनीराय व स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक निलाम्बर पिताम्बर की प्रतिमा मेदिनीनगर समाहरणालय परिसर में राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर को लगा था। लगातार लोग माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि दे रहे थे।अपराधियों के जैसा सदर एसडीओ अनुराग तिवारी ने रात्री मे तीनो प्रतिमा को तोड़ कर हटा दिया। न तो राजनितिक दल के लोग न समाजिक संगठन के लोगों से किसी तरह की वार्ता की। और ऐसे समय में प्रतिमा हटाया गया जिसके दुसरे दिन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पलामू दौरा था। इन महापुरुषों के अपमान पर राज्य के मुख्यमंत्री ने संज्ञान तक नही लिया। पलामू के उपायुक्त शशि रंजन कहते हैं कि बड़ी प्रतिमा लगायी जाएगी।मगर कहाँ और कब तक? इसका कोई जवाब नहीं है। स्थानीय संडर्स बांध नावाटोली में शहिद निलाम्बर पिताम्बर की प्रतिमा पुर्व बिधान सभा अध्यक्ष ने लगवाई है मगर वह स्थान पर गंदगी का अम्बार लगा हुआ है।आजसू पार्टी के लोगों ने लगातार उपायुक्त निगम आयुक्त को संज्ञान में दिया है। मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह झारखण्डी जनता का अपमान हैं। आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सतीश कुमार के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर मे समाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता से वार्ता की जिसमें मुख्य रूप से शत्रुधन कुमार शत्रु, अधिवक्ता बिनोद सोनी, रंजन कुमार सिंह सुनिल मेहता, यज्ञनारायण मेहता समेत कई लोग शामिल हुए।पिछले 12 दिसम्बर से कई समाजिक संगठन पलामू समाहरणालय मे प्रतिमा तोड़ने के खिलाफ अनिश्चित कालीन धारना पर बैठे हैं। जिला प्रशासन कुंभ करण की निन्द सो रही है। आजसू पार्टी महापुरुषों के अपमान पर जोरदार आन्दोलन करेगी व वर्तमान विधानसभा सत्र मे उक्त प्रश्नों को उठायेगी।