
अंतराष्ट्रीय सेमिनार में पुरे झारखंड प्रदेश से एक का हुआ चयन। दिल्ली के महिपाल पुर के होटल महाजन में हो रहा है अंतराष्ट्रीय बैठक, जिसमें पुरे भारत वर्ष के मजदूर नेताओं सहित विदेशी मजदूर नेताओं का हो रहा जुटान।।पुरे झारखंड प्रदेश के मजदूरों का समस्या को रखने का मिला मौका। झारखंड प्रदेश सचिव जुम्मन ख़ान का हुआ चयन।। मजदूर संघ C.F.T.U.I. प्रदेश सचिव जुम्मन ख़ान ने कहा कि हमारे गुमला जिला सहित पूरे झारखंड प्रदेश के मजदूरों का होने वाले समस्या से करायेंगे अवगत.ताकि हमारे राज्य वा गुमला जिला के मजदूरों को होने वाली असुविधा को दुर करने में मिलेगा सहयोग.
20 से 23 दिसंबर को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार में भाग लेने के लिए।
ट्रेड यूनियन C.F.T.U.I. के अंतराष्ट्रीय स्तर के सेमिनार में झारखंड प्रदेश के गुमला जिला वा गुमला थाना क्षेत्र के अरमई डुमरडीह गांव के जुम्मन ख़ान के काम को देख कर पुरे विश्व के मजदुर नेताओं के बीच अपने जिले वा झारखंड प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने से C.F.T.U.I. के कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर, बधाई देने के लिए लोहरदगा जिला अध्यक्ष नंदलाल महतो, उपाध्यक्ष -सुकरु उरांव, सहित चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष संतोष भगत, महिला विंग के प्रदेश सचिव सुनीता कुमारी, आसेन बड़ा, अमृत लाल लकड़ा सहित कई मजदूर संघ सीएफ टी यु आई टी के सदस्य गुमला जिला वा झारखंड प्रदेश कार्यालय आ कर बधाई वा शुभकामना दिया है