- भाजपा नेत्री शकुंतला उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है पहल कि सब के घर में हो सिलेंडर
बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख
गुमला:- भारत गैस एजेंसी कांसीर के द्वारा दर्जनों महिलाओं को दूसरे दिन भी निशुल्क गैस चूल्हा वितरण किया गया , मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री शकुंतला उरांव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी के घर में चूल्हा उपलब्ध कराने और गैस सिलेंडर मुहैया कराने का निर्णय लिया है। इसका लाभ सभी जनता को दिया जा रहा है। जिसके घर में अब तक सिलेंडर नहीं पहुंचा है वैसे लोगों को चिन्हित कर सिलेंडर देने का कार्य की जा रही है। कार्यक्रम में दीप्ति ने कहा कि सभी माताओं व हमारी बहनों के परिवारों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस व चुल्हा दिया जा रहा है ।निरंतर योजना से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है, लक्ष्य है गुमला के हर परिवारों को इस योजना का लाभ मिले ,,तब तक यह कार्य निरंतर जारी रहेगा |कार्यक्रम में भाजपा नेत्री शकुंतला उरांव,भारत गैस एजेन्सी कांसीर संचालिका दीप्ती कच्छप द्वारा, परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम परिसर में वितरण किया गया।