लातेहार/गारू:- प्रखंड अंतर्गत गारू +2 उच्च विद्यालय में मंगलवार को एसजीआरएस एकेडमिक प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा प्रखंड में मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत बिरसा योजना के तहत चल रहे कौशल प्रशिक्षण केंद्र गारू में पेरेंट्स मीटिंग का आयोजन किया गया।जिसमें विभिन्न गांव से कई ग्रामीणों ने भाग लिए जिनका बच्चें कौशल प्रशिक्षण ले रहे है। इस प्रोग्राम में मुख्य रूप से उपस्थित एसजीआरएस एकेडमिक प्राईवेट लिमिटेड के दीपक कुमार राम बताया कि मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत सरकार के द्वारा बेरोजगार युवक युवतियों के लिए कई तरह के लाभ दिया जा रहा है।
जिसमें निशुल्क प्रशिक्षण के साथ साथ आने जाने के लिए यात्रा भत्ता दिया जा रहा है तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है साथ ही अगर किसी कारण रोजगार नहीं लगने पर सरकार के द्वारा बेरोजगारी भत्ता के तौर पर किशोरियों को 1500 तथा युवकों को 1000 रुपए प्रतिमाह पूरे एक वर्ष तक दिया जाएगा। इस कार्यकर्म में गारू प्रखंड प्रमुख सीता देवी, धांगर टोला पंचायत के मुखिया पति, केंद्र प्रबंधक रायमल यादव, अमित कुमार गोंड, दिगंबर रविदास तथा एसजीआरएस एकैडमिक प्राइवेट लिमिटेड के कई कर्मी उपस्थित रहे।
Your posts always provide me with a new perspective and encourage me to look at things differently Thank you for broadening my horizons