संत जॉन मिशन स्कूल में बड़े दिन पर गैदरिंग कार्यक्रम आयोजित

संत जॉन मिशन स्कूल में बड़े दिन पर गैदरिंग कार्यक्रम आयोजित
Views: 128
0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second
संत जॉन मिशन स्कूल में बड़े दिन पर गैदरिंग कार्यक्रम आयोजित

बरहरवा।
बड़ा दिन (क्रिसमस) के अवसर पर शुक्रवार को संत जॉन मिशन स्कूल प्रांगण में भव्य गैदरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीएनआई चर्च के पादरी प्रदीप हांसदा ने बाइबल पाठ और प्रार्थना के उपरांत केक काटकर की। इसके बाद बच्चों को केक खिलाकर बड़े दिन की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, नाटक और बाइबल संगीत गायन जैसे आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

फादर प्रदीप हांसदा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ईसाई समुदाय के लिए बड़ा दिन अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे यीशु मसीह के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने वर्ष 2025 के सभी के लिए शुभ बीतने की सराहना करते हुए आने वाले वर्ष के लिए शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में सुरजीत यादव, शांति विक्टोरिया, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment