विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन (सीओपी 28 समिट) दुबई में चल रहा है। संयुक्त अरब अमीरात इस बार सीओपी समिट की अध्यक्षता कर रहा है। इस समिट में दुनियाभर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे हैं।पीएम मोदी ने भी दुबई में हो रहे इस समिट में हिस्सा लिया है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक भी इस समिट में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान विश्व के नेताओं को तस्वीर सामने आई जिसमें पीएम मोदी सामने खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही पाकिस्तानियों ने अपने ही पीएम का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।
तस्वीर में अपने प्रधानमंत्री को ढूंढने में मेरी मदद कर दें। वहीं एक यूजर ने पाकिस्तानी पीएम को ढूंढने की मशक्कत की। आरजू कामजी नाम की यूजर ने बताया कि पाकिस्तानी पीएम दाहिनी ओर से सबसे पीछे की लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2028 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन या सीओपी33 की मेजबानी भारत में करने का प्रस्ताव रखा और लोगों की भागीदारी के माध्यम से ‘कार्बन सिंक’ बनाने पर केंद्रित ‘ग्रीन क्रेडिट’ पहल की शुरुआत की।
विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करने के लिए अमीर देशों से प्रौद्योगिकी हस्तांतरित करने का आह्वान किया।
एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि यह दृष्टिकोण कार्बन उत्सर्जन को दो अरब टन तक कम कर सकता है।