प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
गुमला/घाघरा:- रन्हे स्टेडियम में तीन दिवसीय अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं झंडोतोलन कर प्रखंड प्रमुख सविता देवी चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अरविंद कुशल एक्का शिक्षाविद चैत टोप्पो भवानी प्रसाद राय अनिरुद्ध चौबे व विजय साहू के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित घाघरा बिशनपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से छात्रों को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने कहा कि चिल्ड्रन एकेडमी घाघरा द्वारा आयोजित अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक सार्थक प्रयास है ।
तीन दिवसीय अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन 200 मी बालक वर्ग के प्रतियोगिता में प्रथम महावीर उरांव जय सरना लूरकुड़िया देवाकी द्वितीय अमित उरांव जय सरना लूरकुड़िया देवाकी तृतीय आशीष उरांव प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बदरी बालिका वर्ग में प्रथम सोनम कुमारी प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बदरी द्वितीय मोनिका उरांव विवेकानंद ज्ञान भारती विद्यालय घाघरा तृतीय प्रीति कुमारी चिल्ड्रेन एकेडमी रन्हे घाघरा ऊंची कूद बालक वर्ग प्रतियोगिता मैं प्रथम कार्तिक मुंडा विवेकानंद विद्यालय आदर द्वितीय सचिन उरांव तेजस्वी पब्लिक स्कूल नेतरहाट रोड घाघरा तृतीय प्रियांशु उरांव स्वामी विवेकानंद विद्यालय बिशनपुर लंबी कूद प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रथम शिवानी उरांव जय सरना लूरकुड़िया देवाकी द्वितीय प्रतिज्ञा कुमारी विवेकानंद स्कूल आदर तृतीय शिवानी कुमारी चिल्ड्रेन एकेडमी रन्हे घाघरा 400 मी रेस में प्रथम अंकित भगत विवेकानंद विद्यालय का आदर द्वितीय बिकेंद्र उरांव ज्ञान भारती विद्यालय घाघरा तृतीय हिमांशु लाल उच्च विद्यालय जट्या बालिका वर्ग में प्रथम दीपिका कुमारी विवेकानंद ज्ञान भारती विद्यालय घाघरा द्वितीय पूनम उरांव जय सरना लूरकुड़िया देवाकी तृतीय कांति कुमारी प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बदरी स्थान पर रही। मौके पर प्रखंड प्रमुख सविता देवी, विधायक प्रतिनिधि संजीव उरांव,चिकित्सा प्रभारी डॉ अरविंद कुशल एक्का, शिक्षाविद चैत टोप्पो, भवानी प्रसाद राय, अनिरुद्ध चौबे, विजय साहू , आशीष कुमार सोनी मुकेश मनी पाठक मनोज साहू विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिका सहित कई लोग मौजूद थे।