सिल्ली में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

सिल्ली में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Views: 66
0 0
Read Time:1 Minute, 41 Second
सिल्ली में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

सुमित रंजन, सिल्ली

सिल्ली।भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार, 19 नवंबर 2025 को सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो ने की।

इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर कांग्रेसजनों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष नगेंद्र नाथ गोस्वामी, जिला सचिव नागेश्वर महतो, सिल्ली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास रजक, प्रखंड उपाध्यक्ष निशाकर महतो, महासचिव मंजूर मोमिन, शमशेर आलम, पंचायत उपाध्यक्ष मोहताब अंसारी, अरुण धान, सदानंद सोनार, लखिन्द्र बड़ाईक, शिवचरण मिस्त्री, शेख मुसा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के योगदान, उनके नेतृत्व और देशहित के प्रति समर्पण को याद किया। सभी ने उनके आदर्शों पर चलते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

मुख्यमंत्री के परिभ्रमण को लेकर डीसी-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण,कार्यक्रम की तैयारी तेज

मुख्यमंत्री के परिभ्रमण को लेकर डीसी-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण,कार्यक्रम की तैयारी तेज

विधायक ने फीता काटकर किया मेला का शुभारंभ

विधायक ने फीता काटकर किया मेला का शुभारंभ

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post