स्थानीय समाचारझारखंडलातेहार
लातेहार:सिविल सर्जन के द्वारा टीबी मरीजों के बिच पोषण टोकरी का वितरण किया गया।


लातेहार:- सिविल सर्जन डॉ० अवधेश सिंह एवं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ० शोभना टोप्पो के द्वारा प्रधानमंत्री टी०बी० मुक्त भारत अभियान के तहत सीसीएल के द्वारा पोषण टोकरी का वितरण जिला यक्ष्मा केंद्र लातेहार में दिनांक 1/12/ 2023 को किया गया, उक्त अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक निशांत कुमार, डीपीपीएमसी ईशान गुड़िया एवं जिला यक्ष्मा कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विदित हो कि जिले में सीसीएल ने सभी टी०बी० मरीजों को दो माह के लिए गोद लिया है जिसके फल स्वरुप सीसीएल को सीनी के माध्यम से जिले के हर प्रखंड के टी० बी० यूनिट में टी०बी० मरीजों को पोषण टोकरी वितरण करना है, इस मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर अवधेश सिंह ने मरीजों को नियमित रूप से टी०बी० की दवा खाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बिना दवा खाए टी०बी० का इलाज संभव नहीं है।
![]()




