- संध्या आरती में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भारी भीड़
लातेहारः चंदवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा के अवसर पर भक्ति की बयार बह रही है पूरे प्रखंड में दुर्गा पूजा महोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रखंड के शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों जगहों पर पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है पूजा समिति के लोग पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाने में लगे हुए हैं।पंडाल निर्माण कार्य में लगे कारीगर भी पंडाल को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि को पूजा पंडालों में माँ दुर्गा की प्रतिमा विधिवत रूप से स्थापित की गई वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा एंव विशेष अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पूजा पंडाल के पट खोल दिए गये है। माता रानी के दर्शन कर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के भक्तजन निहाल हुए।लोगों ने माता रानी की विशेष पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की है।
संध्या आरती में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
शारदीय नवरात्र के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में संध्या आरती के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है सभी भक्तजन माता रानी की लीला में लीन नजर आ रहे हैं। शहर के बुधबाजार,दुबे जी गोला,थाना टोली,रेलवे कॉलोनी,हरैया,पंचमुखी हनुमान मंदिर,लुकुइया,जमीरा चेटर,निंद्रा समेत अन्य जगहों में पूजा को लेकर खासी तैयारी की गई है सभी जगहों पर समिति के सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में दिन रात मेहनत कर रहे हैं।