नारी शक्ति वंदना संविधान संशोधन के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए भाजपा नेत्रियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाइयां।

नारी शक्ति वंदना संविधान संशोधन के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए भाजपा नेत्रियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाइयां।
Views: 206
0 0
Read Time:3 Minute, 33 Second
नारी शक्ति वंदना संविधान संशोधन के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए भाजपा नेत्रियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाइयां।

संवाददाता दिनेश यादव,
मेदिनीनगर:– संसद में मोदी सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदना संविधान संशोधन विधेयक प्रस्तुत कर सर्व सम्मति से पास करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने एवं महिलाओं को बधाई देने के लिए पलामू भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में स्थानीय गीता भवन से अस्पताल चौक, सत्तार सेठ मोड, बाजार चौक, पाचमुहन चौक से थाना चौक से होते हुए छ;मुहन चौक तक गाजे बाजे के साथ शहर भ्रमण कर महिलाओं को बढ़ाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा नेत्रियों ने एक-दूसरे को खूब अबीर गुलाल लगाकर बधाइयां दी।
महिला मोर्चा पलामू जिलाध्यक्ष सीटू गुप्ता ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में संवैधानिक रूप से लोकतांत्रिक रूप से महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा में 33% प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है जिससे राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और वह सशक्त होंगी। पिछले 27 साल के बाद यह स्वर्णिम समय आ रहा है इसलिए हम सभी महिलाएं मान्य प्रधानमंत्री जी को बधाई देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त करती हू..प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता ने कहा कि कई बरसों से महिला आरक्षण के नाम से सिर्फ राजनीतिक होती रहती थी लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में देश बदल रहा है सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास सब का विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। दोनों सदनों में महिला शक्ति बंधन विधेयक सर्वसम्मति से पारित होना मोदी सरकार की दूरदर्शिता का परिचायक है संवैधानिक औपचारिकता जैसे जनगणना एवं परिसीमन के बाद आने वाले 2029 में लोकसभा एवं विधानसभाओं में एक तिहाई सीटों पर महिलाएं बैठने जा रही है जो ऐतिहासिक होगा।
पूर्व महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को संवैधानिक रूप से अधिकार देकर भी सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि देश की महिलाएं सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में भी भागीदारी बढ़े और देश के सर्वांगीणक विकास में भी महिलाएं बढ़-चढ़कर अपनी क्षमता को प्रदर्शित कर सके।नगर भ्रमण कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रूप सिंह रीना किशोर मंजू गुप्ता रूपम अग्रवाल निहारिका रानी उषा मखड़िया हीरा देवी किरण अग्रवाल सुनीता सिंह मीना गुप्ता नीलम सिंह बसंती देवी सुजाता सिंह रेखा देवी उर्मिला सिंह सहित सैकड़ो महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

नारी शक्ति वंदना संविधान संशोधन के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए भाजपा नेत्रियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाइयां।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment