संवाददाता गुलाम मोहम्मद,
धुरकी:- झारखंड राज्य फूटबॉल संघ के द्वारा आयोजित गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड के अम्बाखोरेया खेल मैदान में बुधवार की शाम में फुटबॉल मैच का खेल लोहरदगा और गोड्डा के बीच खेला गया।
गोड्डा की टीम ने 4-0 से जीत कर गोल चक्र में प्रवेश किया। इस फुटबॉल मैच के मुख्य अतिथि व उद्घाटनकर्ता गढ़वा ज़िला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह धुरकी प्रखंड के २० सूत्री अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक़ अंसारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर खिलाड़ियों से परिचय पूछ कर फुटबॉल को किक कर मैच का उद्घाटन किया। वहीं विशु्त्री अध्यक्ष सह गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि स्वस्थ मन में ही स्वस्थ शरीर का निवास होता है, व्यक्ति के शरीर में खेल से स्फूर्ति व ताजगी आती है खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास की वृद्धि होती है उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धि बताते हुए यह भी बताया कि हर जिले में इस तरह के आयोजन किये जा रहे हैं ताकि गांव प्रखंड के बच्चों में जागरूकता हो एवं अच्छा खिलाड़ी बनकर अपने देश राज्य का नाम रोशन कर सके।
मौक़े पर मेराल प्रमुख दीपमाला कुमारी कहा कि खेल से शरीर में स्फूर्ति आती है। धुरकी प्रमुख शांति देवी बताया कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा का निखार होगी।वही ज़िला परिषद धुरकी सुनीता कुमारी ने भी संबोधित किया, धुरकी प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह,सगमा प्रखंड विकाश पदाधिकारी सत्यम कुमार कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है जैसे नमक के बिना भोजन अधूरी रहती है। उन्होंने यह भी बताया कि खिलाड़ियों को खेल खेल की भावना से खेलनी चाहिए खेल में हार जीत दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। मुखिया प्रतिनिधि हरीलाल सिंह,बीडीसी कृष्ण कुमार सिंह,उप मुखिया राजकुमार विश्वकर्मा,ज़ेएमएम नेता इसराइल खान,मुक्तेश्वर पांडेय,अमरनाथ पांडेय,उप प्रमुख धर्मेंद्र यादव,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव,भंडार मुखिया रघुनाथ सिंह,खाला मुखिया प्रतिनिधि साबिर अंसारी,खुटिया मुखिया प्रतिनिधि इस्लाम खान,खुटिया बीडीसी प्रतिनिधि कमलेश सिंह गोंड,धुरकी मुखिया महबूब अंसारी,प्रभारी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार रजवार,गोपाल केशरी,एनामूल हक़,रेशल अंसारी,जमाल अंसारी,जाबिर अंसारी,रमज़ान अंसारी,एकलाख अंसारी,राजू प्रसाद,शालीग्राम गुप्ता,अनिरुध गुप्ता,अख़्तर अंसारी,अमरेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Your posts always provide me with a new perspective and encourage me to look at things differently Thank you for broadening my horizons