सिमरिया:- अनुमंडल मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य जांच मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन 70 वर्षीय श्रीमती आशा देवी, मोहम्मद वारिस प्रमुख ,प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती नीतू सिंह एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लोगों से इस मेला का लाभ उठाने का अपील किया। चिकित्सा प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि सीमित संसाधन में अधिक से अधिक चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का हमारा प्रयास है।
वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य मेले में फिजिशियन डॉक्टर ,नेत्र जांच, शुगर ,मलेरिया तथा परिवार नियोजन के अतिरिक्त करीब एक दर्जन स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें करीब 300 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवा दिया गया। मौके पर डॉक्टर अंकुर , मधुर मोहन, बिपिओ विनोद पांडे सहित विभिन्न जांच से जुड़े टेक्नीशियन मौजूद थे।