रांची:- राजधानी स्थित एयरपोर्ट के पास रविवार को तकरीबन आधा घंटा आपसी विवाद में मारपीट हुई थी इसको लेकर जाम कर दिया।जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के स्टेट हैंगर के समीप शनिवार को इलाज का पैसा देने की बात को लेकर दो दुकानदार अंकित साहू और सुभाष तिर्की की आपस में लड़ाई हो गयी थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। तभी एक दुकानदार के समर्थन में आये ग्रामीणों ने दूसरे दुकान पर पथराव किया।और इसी मामले को लेकर रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह एयरपोर्ट रोड जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर ही बांस बल्ली और ईट-पत्थर रख दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझा-बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया।मामला बढ़ता देख डोरंडा और जगन्नाथपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ा।इस संबंध में एयरपोर्ट थाना प्रभारी आनंद से मिली जानकारी के अनुसार लोगों को समझा बूझकर जाम हटा दिया गया। लगभग 20 से 30 मिनट जैसा सड़क जाम रहा।
Читать далее [url=https://bet-vodka.com/]зеркало водка бет[/url]
подробнее здесь [url=https://bet-vodka.com]vodka bet[/url]