झारखंडस्थानीय समाचार
अर्जुन मुंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किये स्वागत


चाईबासा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को चाईबासा में प्रधानमंत्री का अभिनंदन किये. उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में प्रत्येक प्रखंड में आदिवासी मूलवासी बच्चों की शिक्षा के लिए एकलव्य विद्यालयों की स्थापना हो रही है जबकि झारखण्ड में झामुमो की सरकार आदिवासियों के जंगल और जमीन को लूटने में लगी है.
उन्होंने कहा कि झामुमो के नेता सिर्फ कमीशनखोरी एवं कारोबारियों को डराने धमकाने में लगे हैं।
![]()




