स्थानीय समाचार

Palamu:सतबरवा में चुनावी सभा को लेकर बीजेपी कार्यालय का किया गया शुभारंभ

Views: 745
1 0
Read Time:2 Minute, 30 Second
Palamu:सतबरवा में चुनावी सभा को लेकर बीजेपी कार्यालय का किया गया शुभारंभ

सतबरवा से दिनेश यादव की रिर्पोट

सतबरवा:- डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सतबरवा प्रखंड में चुनावी दौरा को लेकर बीजेपी का कार्यालय का उद्घाटन किया गया।वहीं पर उपस्थित मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष विजय शर्मा ,सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार की अध्यक्षता में सांसद विष्णु दयाल राम ने मुख्य रूप से पिता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया।

सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि यदि क्षेत्र की विकास चाहिए तो सभी को एक-एक वोट देकर के आलोक चौरसिया को अपने क्षेत्र से जीता कर विधानसभा भेजना होगा। जिससे कि भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी और हर एक गरीबों का पूर्ण रूप से कार्य किया जा सकेगा।वही विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा ने कहा कि इस सरकार में घूसखोरों का भरपूर बढ़ावा मिल गया है, कहीं भी किसी भी कार्य को लेकर के जाते हैं हर गरीब को कुछ न कुछ चढ़ावा देना पड़ता है।

उसके बाद ही किसी कार्य पूर्ण होता है। आज के तौर पर देखा जा रहा है कि किसी भी एक व्यक्ति को अगर रसीद कटवाना है तो, उन्हें कर्मचारियों द्वारा इतना दौड़ाया जाता है कि चार जोड़ा चप्पल टूट जाता है। उसके बाद कर्मचारी के द्वारा नियम से आने के लिए बोला जाता है। नियम से जाकर के गरीब परिवार में तबाही तबाही होकर पैसा देते हैं। उसके बाद उसकी रसीद काटता है, यह सरकार का बढ़ावा है। इसे एक कबाड़ के फेंकने की जरूरत है।

मौके पर उपस्थित समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा,महेश्वर सिंह ,पप्पू सिंह, रवि प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद ,बैजू कुमार ,ज्वाला चौरसिया सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button