स्थानीय समाचार

सप्तमी पूजा के बाद मां दुर्गा का खुला पट, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Views: 274
1 0
Read Time:2 Minute, 51 Second
सप्तमी पूजा के बाद मां दुर्गा का खुला पट, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

नावा बाजार(पलामू):- शारदीय नवरात्र के सातवें दिन नावा बाजार प्रखण्ड के ग्राम ब्रह्मोरिया में सप्तमी को विधिवत पूजन के बाद मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं।सप्तमी तिथि पर सभी पूजा पंडालों में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की अराधना व उपासना की गई।पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

भक्ति भाव से बेल पूजा के साथ- साथ मां दुर्गा की पूजा कर मां का पट खुलते ही पूरा माहौल को भक्ति मय हो गया।

सप्तमी पूजा के बाद मां दुर्गा का खुला पट, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

ब्रह्मोरियां पूजा पंडाल में पंडित जी ने सप्तमी पर वैदिक शाश्वत मंत्रोचार से पूजा कर मां का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए २:०१ खोल दिया।शारदीय नवरात्र के सातवें दिन सप्तमी को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है।

ब्रह्मोरियां दुर्गा पूजा पंडाल के पंडित मुरारी मिश्रा ने बताया कि पट खुलने के साथ माता का दर्शन सबसे पहले शीशा में कराया जाता है।इसके बाद आम लोगों के लिए पूरी तरह माता के पट खोल दिए जाते हैं।पट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई।

रात्रि में प्रवचन (कथा) कार्यक्रम आयोजित

सप्तमी पूजा के बाद मां दुर्गा का खुला पट, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

ब्रह्मोरियां पूजा पंडाल समिति की ओर से रात्रि में प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से ही रात्रि में मानस प्रवक्ता सह कथावाचक श्री सच्चिदानंद त्रिपाठी के द्वारा प्रवचन शास्त्रीय संगीत धून के साथ चल रहा है।जिसे श्रवण को ब्रह्मोरियां सहित चचेरिया, बारीगावां, मिसिडीह सहित कई गांव से लोग आते हैं। मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष डबल पाण्डेय,सुनील दुबे, विनय पांडेय, हरिशंकर दुबे, पिंटू पांडेय, मंगलू पांडेय, प्रवीण पांडेय, मिथलेश पाण्डेय, शशि पाण्डेय, महेंद्र गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button