स्थानीय समाचारझारखंडलातेहार

सबकी योजना सबका विकास को लेकर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने किया वीडियो कान्फ्रेंसिंग से बैठक

सबकी योजना सबका विकास को लेकर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने किया वीडियो कान्फ्रेंसिंग से बैठक

लातेहार:- जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांस के द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सबकी योजना सबका विकास अभियान 2024 अंतर्गत आगामी 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा के आयोजन से संबंधित एक बैठक किया गया .


उक्त बैठक में जिला कार्यक्रम पधाधिकारी राहुल कुमार , सभी प्रखंड के पंचायती राज पधाधिकारी, प्रखंड समनं्वयक और पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि जुड़े थे।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा 2 अक्टूबर के विशेष ग्राम सभा में होने वाले कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया की वो अपने स्तर से पूरी तैयारी करते हुए विशेष ग्राम सभा को सफल बनाना सुनिश्चित करे।
बैठक में जुड़े जिला कार्यक्रम पधाधिकारी द्वारा पंचायत निर्णय पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई।

इसके बाद पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि द्वारा भारत सरकार के द्वारा चिन्हित किए गए महुआडांड़ प्रखंड के हामी, रंगाई, सोहरपाट और नेतरहाट ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर को Gram Sabha cum orientation and training programme के आयोजन के सम्बंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

सबकी योजना सबका विकास को लेकर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने किया वीडियो कान्फ्रेंसिंग से बैठक

ग्राम सभा में 75 वर्ष के ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा एवं उनको अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही, वृक्षारोपण अभियान (एक पेड़ माँ के नाम) अंतर्गत कम से कम 75 वृक्ष लगाया जाएगा। ग्राम सभा के दौरान सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वच्छता, नशीले पदार्थों, फिट इंडिया, युवाओं द्वारा वरिष्ठ नागरिकों द्वारा साझा किए गए दृष्टिकोण को प्राप्त करने की प्रतिज्ञा लिया जायेगा। साथ ही यह भी बताया गया की किस तरह से पंचायत विकास योजना तैयार करते समय सतत विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण को नजर रखते हुए समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित किया जा सकता है।

बैठक के अंत में, जिला पंचायती राज पधाधिकारी द्वारा यह निर्देश दिया गया कि वे यह सुनिश्चित करे कि लातेहार जिले के सभी पंचायतों में 2 अक्टूबर का ग्राम सभा सफल तरीके से किया जाय तथा ज्यादा से ज्यादा लोग इस सभा में भाग ले।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button