झारखंडस्थानीय समाचार
बिजली की चोरी रोकने को लेकर बिजली विभाग की छापेमारी


दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया
चक्रधरपुर :- बिजली की चोरी रोकने को लेकर बिजली विभाग की ओर से सोमवार को शहर के विभिन्न मोहल्ले में छापेमारी की गई. इस दौरान चोरी कर बिजली उपयोग करने पर दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया.बिजली विभाग की ओर से की गई छापेमारी के दौरान चक्रधरपुर के कैनाल रोड में दिनेश प्रसाद व रिटायर्ड कॉलोनी में ब्रह्मानंद पांडेय बिजली चोरी कर उपयोग करते हुए पाए गए.
इसे लेकर बिजली विभाग द्वारा दोनों के ऊपर 16850 रुपए का जुर्माना लगाया गया. साथ ही दोनों के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में मामला भी दर्ज कराया गया है. छापेमारी के दौरान बिजली विभाग के कनीय अभियंता अजय हंस के अतिरिक्त विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे.
![]()




