स्थानीय समाचारझारखंडलातेहार

बीएस कॉलेज में स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत एनएसएस का राज्य स्तरीय सेमिनार आयोजित

बीएस कॉलेज में स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत एनएसएस का राज्य स्तरीय सेमिनार आयोजित

लातेहार : जिला मुख्यालय स्तिथ बनवारी साहू महाविद्यालय में शनिवार को स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम एवं माय भारत पोर्टल विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय निदेशक गिरधर उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि एनपी विश्वविद्यालय एनएसएस के समन्वयक डा. प्रदीप कुमार, प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार तिवारी, महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक श्री उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम के विषय पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को संदेश देना है ताकि वह अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाएं और स्वस्थ जीवन जिए।

उन्होंने माय भारत पोर्टल के संबंध में कहा की एनएसएस के द्वारा वॉलिंटियर्स के लिए एक बहुत ही अच्छी अवसर माय भारत पोर्टल के रूप में दी गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा की हमारे महाविद्यालय में राज्य स्तर का यह दूसरा कार्यक्रम है और दूसरी बार क्षेत्रीय निदेशक का आगमन इस महाविद्यालय में हुआ है। उन्होंने कहा की महाविद्यालय के बच्चे एनएसएस में लगातार बेहतर कार्य कर रहे हैं। सचिव अंजू गुप्ता ने कहा की एनएसएस के माध्यम से हमने समाज की समस्याओं करीब से देखा।

कार्यक्रम को कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. नवल किशोर प्रसाद, गढ़वा जिला नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर कमलेश सिन्हा, पलामू के नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके पूर्व अतिथियों को अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. रविन्द्र कुमार, प्रो. एस मेहता, प्रो. वाई महतो, प्रो. बीएन महतो, प्रो. सीमा, प्रो. एचपी सिंह, प्रो. संजीत प्रसाद, प्रो. तुलेश्वर उराव, प्रो. रंजीत कुमार, शिव कुमार तिवारी, अनुपम मिश्रा, गंगोत्री देवी, चंदा गुप्ता, सतेंद्र, वीरेंद्र समेंत बड़ी संख्या में एनएसएस वॉलंटियर उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर केएमएल राणा ने किया।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button