स्थानीय समाचार

अपराध पर लगाम के लिए देर रात सड़कों पर उतरी पुलिस

Views: 28
0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second

अपराध पर लगाम के लिए देर रात सड़कों पर उतरी पुलिस

लातेहार: जिले में अपराध और नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से मंगलवार देर रात लातेहार पुलिस ने विशेष सर्च अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संदीप कुमार गुप्ता ने किया। अभियान में लातेहार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई, वाहनों की जांच की गई और देर रात तक खुले प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस की विशेष नजर चोरी की घटनाओं में शामिल गिरोहों के सदस्यों तथा अफीम और अन्य मादक पदार्थों के अवैध धंधे से जुड़े लोगों पर रही।

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने दुकानदारों को निर्धारित समय के भीतर दुकानें बंद करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही व्यापारियों और आम लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण करने तथा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह के सघन अभियान लगातार चलाए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियानों का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button