दुर्घटनाझारखंडस्थानीय समाचार
मालगाड़ी की दो बोगी गोमो बरकाकाना रेल लाइन में प्रवेश करने से पहले ही पटरी से उतर गयी


बेरमो :– सीसीएल ढोरी एरिया के ढोरी रेलवे साइडिंग से कोयला लोड लेकर जा रही मालगाड़ी की दो बोगी गोमो बरकाकाना रेल लाइन में प्रवेश करने से पहले ही पटरी से उतर गयी.घटना के बाद गोमोह से दुर्घटना राहत यान पहुंची.साथ ही दुर्घटना राहत यान से आए अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल बोगी को पटरी पर लाने के कार्य में लगे हुए है.कोयले से लदी मालगाड़ी कोयला लेकर तेनुघाट थर्मल पावर प्लांट जा रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ. मालगाड़ी बेपटरी होने के कारण का पता नहीं चल पाया है. रेलवे विभाग जांच में जुटा है. मामले में चूक कहां हुई है, रेलवे के अधिकारी इसको लेकर जांच करने की बात कर रहे हैं.
![]()




