मनिका विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी बलवंत सिंह ने किया जनसंपर्क अभियान


मनिका(लातेहार):- भाजपा युवा नेता सह जिप सदस्य ने मनिका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। शुक्रवार को मनिका सिंजो दुर्गा मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए अपने सभी युवा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता स्वर्गीय राजेश्वर यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा नेता अपने समर्थक युवाओं के साथ मनिका विधानसभा क्षेत्र के गारु ,कुटुंमू, छिपादोहर एवं कई प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरजू कोणे के ग्रामीणों से जनसंपर्क करते हुए कहा कि हमारे मनिका विधानसभा क्षेत्र में बहुत सारी समस्याएं है। जो कि मैं पूरा करने के लिए तथ्य पर तैयार रहूंगा। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को पूरा सहयोग मिल रहा है। माननीय भावी प्रत्याशी मनिका विधानसभा क्षेत्र के बलवंत सिंह का मौके पर उपस्थित रंजीत प्रसाद युवा नेता सागर यादव, रवि कुमार, विकास गुप्ता, दीपक प्रसाद ,वकील प्रसाद ,अजीत प्रसाद एवम उपस्थित लोगों ने स्वागत किया।
![]()




