झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि :अनीता देवी

आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि :अनीता देवी


संवाददाता,
लातेहार :- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को भगेया मुख्य पथ के बगल में आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने किया।इस अवसर उन्होंने कहा कि भगेया में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का अपना भवन होना एक बड़ी उपलब्धि है।सबसे बड़ी बात है कि यह मुख्य पथ के किनारे है।आरोग्य मंदिर के निर्माण से जहां एक ओर संस्थागत प्रसव में काफी सहूलियत होगी वहीं दूसरी ओर टीकाकरण एवं प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी।

उपाध्यक्ष ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण भी किया एवं उपस्थित एएनएम एवं सहिया दीदी से बातचीत भी की ।उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र का नाम अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर दिया गया है।उन्होंने यह भी बताया कि चिकित्सा समाज सेवा का सबसे उत्तम साधन है।चिकित्सक में ईश्वर का स्वरूप देखा जाता है।चिकित्सकों से समाज को ज्यादा उम्मीदें होती है।ऐसी स्थिति में जो भी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी हैं उन्हें पूरे मानोयोग से जनता के लिए काम करने की आवश्यकता है।

चिकित्सा सेवा अन्य सेवाओं की भांति कार्यालय अवधि का काम नहीं है।कहा कि किसी के साथ भी कभी भी आकस्मिक स्थिति आ सकती है।अतः प्रतिनियुक्त चिकित्सक एवं अन्य कर्मियों को सावधान रहने की आवश्यकता है।मौके पर उपाध्यक्ष के द्वारा सिविल सर्जन से दूरभाष पर बात कर प्रतिनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य कर्मियों की जानकारी प्राप्त की गई ।

कार्यक्रम में मुखिया भगेया पंचायत,बालूमाथ चिकित्सा पदाधिकारी प्रकाश बडाईक, अन्य चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम एवं सहिया दीदी एवं भगेया पंचायत के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button