स्थानीय समाचार

पीएम मोदी की अध्यक्षता में एनडीए संसदीय दल की बैठक शुरू

पीएम मोदी की अध्यक्षता में एनडीए संसदीय दल की बैठक शुरू

नई दिल्ली ,02 जुलाई (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसद भवन परिसर स्थित पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में एनडीए सांसदों की बैठक शुरू हो गई है।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, जेपी नड्डा, प्रल्हाद जोशी, चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, रामदास आठवले और जीतन राम मांझी सहित मोदी कैबिनेट के कई अन्य मंत्री बैठक में मौजूद हैं।
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले संसद सत्र के दौरान पहली बार हो रही एनडीए संसदीय दल की बैठक में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मौजूद हैं।


एनडीए सांसदों की बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित भी करेंगे।
यह माना जा रहा है कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी एनडीए सांसदों को 2024 चुनाव के जनादेश के मायने के बारे में बताते हुए विपक्षी दलों के रवैये और संसद सत्र को लेकर भी अहम निर्देश दे सकते हैं।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button