झारखंडक्राइमरांचीस्थानीय समाचार

केबल बिछा रहे कंपनी के कंटेनर को उग्रवादियों ने फूंका: एक मजदूर जिंदा जला

केबल बिछा रहे कंपनी के कंटेनर को उग्रवादियों ने फूंका: एक मजदूर जिंदा जला

मैकलुस्कीगंज:- करमकोच्चा तिलैया टांड दुल्ली के निकट बीएसएनएल के लिए ऑप्टिकल फाइबर बिछा रहे सिंह इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के कंटेनर को चार हथियार बंद उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया। लगभग 11 बजे की बतायी जाती है।8 कर्मचारी सोने की तैयारी में थे।एक कर्मचारी कंटेनर के अंदर सोया हुआ था बाकी लोग कंटेनर के ऊपर सो रहे थे। कंटेनर के अंदर सोया एक मजदूर की जलकर मौत हो गई।मृतक मजदूर छाली दोहर थाना मदनपुर जिला औरंगाबाद बिहार का रहने वाला है।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चार की संख्या में आए उग्रवादी अपने साथ पेट्रोल से भरा केन लेकर आए थे। जिसे छिड़ककर आग लगाकर घटना को अंजाम दिया गया। उग्रवादियों ने घटनास्थल पर फायरिंग भी की और फरार हो गए।
कंटेनर को आग लगाने के बाद उग्रवादियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की।घटना की सूचना मिलते ही मैकलुस्कीगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व सीसीएल के दमकल को बूलाकर आग बुझाया गया। आगजनी की घटना को किस उग्रवादी संगठन ने अंजाम दिया है।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण एसपी रांची सुमित अग्रवाल,खलारी डीएसपी आरएन चौधरी, खलारी इंस्पेक्टर विजय सिंह, मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी गोविंद कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया एवम उग्रवादियों की धरपकड़ के लिए छापामारी किया जा रहा है। घटना के संबंध में माओवादियों के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button