झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

घर विहीन व्यक्तियों को लू से बचाने के मुहिम में जुटा नगर पंचायत लातेहार

घर विहीन व्यक्तियों को लू से बचाने के मुहिम में जुटा नगर पंचायत लातेहार


संवाददाता,
लातेहार:- लातेहार जिले में पड़ रहे भीषण गर्मी और चल रही लू से जहां लोग परेशान हलकान हैं वहीं दूसरी ओर घर विहीन लोगों को बचाने की मुहिम में लातेहार नगर पंचायत जुट गई है। इसे लेकर एक अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके तहत शहरी क्षेत्र के वैसे लोग जो सड़क पर रहने को मजबूर है, जिनका कोई आसियाना नहीं है उन्हें रेश्क्यू कर आश्रय गृह में पहुंचाया जा रहा है। इसी के निमित गुरुवार को नगर पंचायत के कर्मियों के द्वारा विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करते हुए मेन रोड से एक व्यक्ति को आश्रय गृह में शिफ्ट किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर प्रशासक राजीव रंजन ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए आश्रय विहीन व्यक्तियों को आश्रय गृह में शिफ्ट करने का अभियान आगे भी चलता रहेगा। श्री रंजन ने कहा कि किसी प्रकार के अर्बन होमलेस व्यक्तियों की जानकारी मिले तो शहरवासी निम्न मोबाइल नंबरों से संपर्क कर इसकी जानकारी राजू प्रसाद कर संग्रहण कर्ता, 9113414057, आनंद किशोर दांगी नगर मिशन प्रबंधक मोबाइल नंबर 7909096778 नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा मोबाइल नंबर 8757678835 दें ताकि उन्हें सुरक्षित आश्रय गृह में पहुंचाया जा सके।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button