स्थानीय समाचार

रांची:बच्‍चों के सामने महिला का सामूहिक दुष्‍कर्म,आरोपित मौके से फरार 

रांची:बच्‍चों के सामने महिला का सामूहिक दुष्‍कर्म,आरोपित मौके से फरार 

Ranchi : खरसीदाग ओपी क्षेत्र के लालखटंगा गांव के पोखटोली गांव में चार युवकों ने एक जवान की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।महिला का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। पुलिस को अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि महिला ने बताया कि रात में वह बच्चों के साथ सो रही थी तभी चार युवक घर में प्रवेश कर गए और घटना को अंजाम दिया।इसके बाद चारों आरोपित भाग निकले। महिला आरोपितों को नहीं पहचानती है।भारतीय सेना में जवान हैं महिला के पति
महिला पोखर टोली में नये घर का निर्माण कार्य कराने के के पश्चात उसी मकान में रह रही थी। महिला को घर में अकेला पाकर चार युवकों ने घटना को अंजाम दे दिया। आरोपित रात 12 बजे घर में पहुंचे थे। महिला का पति भारतीय सेना का जवान है, वह अभी वर्तमान में जम्मू कश्मीर में पदस्थापित है।महिला का मायके खूंटी जिला के गोविंदपुर में है। वहीं पुलिस को सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी और डीएसपी मुख्यालय प्रथम, ओपी प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।पुलिस चारों आरोपितों की तलाश कर रही है।पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बंद घर में आरोपित अंदर कैसे आ गए। घटना की जानकारी पीड़िता के पति को दे दी गई है।

पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द इस कांड का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस घटना स्थल के समीप लगे सीसीटीवी काे फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपितों के बारे में सुराग मिल सके।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button