झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

पुलिस को बड़ी सफलता पांच लाख का इनामी माओवादी नागेश्वर भोक्ता गिरफ्तार

पुलिस को बड़ी सफलता पांच लाख का इनामी माओवादी नागेश्वर भोक्ता गिरफ्तार

लातेहार:- लातेहार पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने पांच लाख के इनामी नक्सली को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।दरअसल लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी संगठन का रीजनल कमेटी सदस्य छोटू खेरवार का दस्ता गारू थाना क्षेत्र के लोहरगढ़ा तथा मिरचईया के जंगलों में भ्रमण कर रहा है।जो कि लोकसभा चुनाव में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किसी नक्सली घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए एसपी ने एक पुलिस टीम का गठन किया।टीम ने लोहरगढ़ा तथा मिरचईया के जंगलों में छापेमारी अभियान चलाया। जहा से पुलिस ने दस्ते के एक सदस्य को खदेड़ कर धर दबोचा है।हालांकि दस्ता के अन्य लोग भागने में सफल रहे। गिरफ्तार नक्सली की पहचान नागेश्वर भोक्ता उर्फ़ नागेश्वर गंझू के रूप में हुई है।गिरफ्तार नक्सली पर सरकार ने पांच लाख रुपये का ईनाम भी घोषित किया हुआ था।गिरफ्तार नक्सली पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 17 से अधिक मामले दर्ज है।पुलिस नागेश्वर की गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता के रूप में देख रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता


नागेश्वर भोक्ता, उर्फ नागेश्वर गंझू उर्फ नेशनल भुईया उर्फ जीनियस, उम्र-28 वर्ष, पिता-स्व० बाजो गंझू उर्फ नवल भुईया, सा०-झीरमतकोमा, थाना-बारियातू जिला-लातेहार।

छापामारी दल में शामिल सदस्यों के नाम

थाना प्रभारी, गारू
पु०अ०नि० देवेन्द्र कुमार- 04 पु०अ०नि० रंजन कुमार पासवान- 05. पु०अ०नि० अजीत कुमार-
गारू थाना
लातेहार थाना
थाना प्रभारी, बारेसाढ़ थाना।
वेंकेटश कुमार- 02 पु०अ०नि० सोनू कुमार- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरवाडीह 06. सैट-01 पुलिस केन्द्र, लातेहार / सैट-06 गारू थाना/सैट-02 बारेसाढ़ थाना के लोग शामिल थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button