झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

गारु:बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी का कार्य शुरू, बीडीओ ने किया निरीक्षण

गारु:बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी का कार्य शुरू, बीडीओ ने किया निरीक्षण

पंकज कुमार यादव ,

गारु :- बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत आम बागवानी 2025-26 को लेकर गारु प्रखंड के सभी पंचायतों में लेआउट एवं गड्ढा खुदाई का कार्य तेजी से प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) श्री अभय कुमार ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत करवाई पहुंचकर योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मजदूरों से बातचीत कर कार्य की गुणवत्ता की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश भी दिए।


झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बिरसा हरित ग्राम योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में फलदार पौधों की बागवानी को बढ़ावा देना है, जिससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिले, बल्कि ग्रामीणों को आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाया जा सके।


इस योजना के तहत आम, अमरूद, नींबू सहित विभिन्न मिश्रित फलदार पौधों का रोपण किया जाता है। इसके साथ-साथ किसानों को खेतों में फलदार पौधों के बीच अनाज और सब्जी की खेती करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे जमीन की उत्पादकता बढ़े और पौधों को आवश्यक पोषण भी मिल सके।


स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस योजना से उनकी जिंदगी में बदलाव आ रहा है। कई किसानों ने अपने खेतों में बागवानी शुरू कर दी है और आने वाले वर्षों में अच्छे उत्पादन की उम्मीद है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button