पाकुड़
Trending

राहुल गांधी का पुतला दहन करने पर कांग्रेस ने थाने में दी शिकायत

कांग्रेस ने नगर थाना में दर्ज कराई लिखित शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

Views: 11
0 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

पाकुड़ संवाददाता। जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किए जाने के बाद पाकुड़ की सियासत गरमा गई है। रविवार, 16 अगस्त 2026 की रात हुई इस घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए पाकुड़ नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार सरकार उर्फ बोलाई सरकार ने नगर थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय के समक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस ने इस घटना को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।राहुल गांधी का पुतला दहन करने पर कांग्रेस ने थाने में दी शिकायत

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से यह भी स्पष्ट करने की मांग की है कि जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति किस अधिकारी द्वारा दी गई थी। साथ ही, कांग्रेस कार्यालय के ठीक सामने इस तरह के कार्यक्रम की अनुमति किन परिस्थितियों में प्रदान की गई, इसकी भी जांच कराने की मांग की गई है।

घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कांग्रेस ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने, कार्यक्रम की अनुमति से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक करने तथा दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस मामले में आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button