पाकुड़
Trending

जंगल से अवैध लकड़ी कटाई में दो तस्कर गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजे गए

अवैध रूप से जंगल से लकड़ी काटकर तस्करी करने का आरोप,पुलिस ने राजमहल न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

Views: 1
0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

कोटालपोखर संवाददाता। साहिबगंज जिले के रांगा थाना पुलिस ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में एक साहिबगंज जिले का, जबकि दूसरा पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का रहने वाला है। दोनों की गिरफ्तारी रांगा थाना कांड संख्या 67/2026 के तहत हुई है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रांगा थाना क्षेत्र के बड़ा दिग्घी निवासी रंजीत ठाकुर उर्फ विक्की ठाकुर (29), पिता तारणी ठाकुर और पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कलियाचक थाना क्षेत्र निवासी सुभान मोमिन (34), पिता मोहर मोमिन के रूप में हुई है।जंगल से अवैध लकड़ी कटाई में दो तस्कर गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजे गए

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(4)/3(5) तथा भारतीय वन अधिनियम की धारा 33/41/42 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों आरोपित जंगल से अवैध रूप से लकड़ी काटकर उसकी तस्करी में संलिप्त थे। इससे क्षेत्र के हरे-भरे जंगलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को राजमहल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान अवैध लकड़ी तस्करी के इस धंधे में कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस द्वारा उनकी पहचान की जा रही है और साक्ष्य मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button