स्थानीय समाचारझारखंडपलामू

शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से पांकी विधानसभा में मॉकड्रील का हुआ आयोजन

2019 के लोकसभा चुनाव में पांकी विधानसभा के सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर काल्पनिक मतदान का हुआ आयोजन

शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से पांकी विधानसभा में मॉकड्रील का हुआ आयोजन

मेदिनीनगर (पलामू):-जिले में आगामी लोकसभा चुनाव में 80% से अधिक मतदान हो,इसे सुनिश्चित करने को लेकर स्वीप अंतर्गत कई गतिविधियां संचालित की जा रही हैं.इसी क्रम में पांकी विधानसभा अंतर्गत लेस्लीगंज, तरहसी व पांकी के 5 बूथों पर काल्पनिक मतदान कराया गया.यहां बूथ पर प्रीजाडिंग ऑफीसर के रूप में फ्यूचर वोटर को तैनात किया गया था.उन सभी ने बूथों पर मतदान करने आये स्थानीय वोटर का नाम मतदाता सूची से मिलान किया इसके बाद संबंधित मतदाता के उंगली पर स्याही लगायी गयी जिसके बाद ईवीएम के कटआउट पर मतदान कराया गया.इस दौरान सभी से वास्तविक मतदान दिवस के दिन मतदान आवश्यक रूप से करने की अपील की.उन्होंने मतदान करने आये सभी लोगों से दूसरे लोगों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करने की बात कही.ज्ञातव्य है कि पिछले लोकसभा चुनावों(2019) में उपरोक्त पांचो बूथों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था.इस चुनाव में यह प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सके इसी उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत यह मॉकपोल का आयोजन किया गया.

शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से पांकी विधानसभा में मॉकड्रील का हुआ आयोजन

इस बार 80 पार के संकल्प के साथ करे मतदान:नगर आयुक्त

मौके पर मेदिनीनगर नगर आयुक्त सह स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी जावेद हुसैन ने कहा कि इस मॉकपोल का एकमात्र उद्देश्य मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है.आज सभी लोग आकर मतदान किये इसी तरह वास्तविक मतदान के दिन भी पूरी उत्सुकता के साथ अपना मतदान करना है.उन्होंने कहा कि आपके वोट से ही सरकार बनती है इसी गर्व से आप सभी को मतदान करना है.उन्होंने कहा कि आज मॉकड्रील में काल्पनिक मतदान के दिन जिस तरह से स्थानीय बीएलओ ने सभी मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित किया है यह प्रशंसनीय है.उन्होंने सभी बीएलओ को मतदान के दिन भी मतदाताओं को जागरूक करने में अपना शत प्रतिशत योगदान देने की बात कही.इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में एल्विन थॉमस का अहम योगदान रहा.

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button