गढ़वाझारखंडस्थानीय समाचार

बिशुनपुरा: कल्ह अखंड कीर्तन के साथ शुरु होगी, श्री विष्णु मंदिर का 17वाँ वार्षिकोत्सव,मेला का भी है आयोजन

बिशुनपुरा: कल्ह अखंड कीर्तन के साथ शुरु होगी, श्री विष्णु मंदिर का 17वाँ वार्षिकोत्सव,मेला का भी है आयोजन


बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के पोखरा चौक स्थित श्री विष्णु मन्दिर विकास समिति द्वारा श्री विष्णु मंदिर का 17वां वार्षिकोत्सव कल दिनांक 15 मार्च दिन शुक्रवार को सुबह 8 बजे से 24 घंटा अखंड कीर्तन के साथ प्रारंभ होगा। वहीं उपस्थित श्री विष्णु मंदिर विकास समिति के सचिव नवल किशोर गुप्ता ने बताया कि कल से 24 घंटा अखण्ड कीर्तन के बाद दिनांक 16 मार्च दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जहां इस वर्ष 17वां वार्षिकोत्सव में मशहूर प्रवचनकर्ता मानस कोकिलासूर नीलम शास्त्री के द्वारा आगामी 7 दिनों तक प्रवचन का कार्यक्रम किया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर में मेला का भी आयोजन किया गया है। वहीं मेला में मीना बाजार, नौका झूला, टॉय ट्रेन, ड्रेगन झूला और दो बड़ी झूलन क्षेत्र वासियों के मनोरंजन के लिए लगाया जा रहा है। वहीं मीना बाजार और झूलन मेला दिनांक 12 मार्च दिन मगंलवार से 24 मार्च दिन रविवार तक चलाई जाएगी। जो दिन के 12 बजे से रात्री के 11बजे तक चलाया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस वार्षिकोत्सव समारोह के समय बिशुनपुरा क्षेत्र में मांस मदिरा पे रोक रहेगी। जहां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव के प्राण प्रतिष्ठा के सालगिरह के अवसर पर पूरे क्षेत्र में दीपोत्सव मनाई जाएगी। वहीं उपस्थित श्री विष्णु मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष नारायण शर्मा ने बताया की मंदिर परिसर में प्रवचन कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात्री 11:30 बजे तक होगी। वहीं उपस्थित श्री विष्णु मंदिर विकास समिति के कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष हमलोग मंदिर परिसर को सजावट केलिए और भी भाव्य रुप देंगे। जहां इस वर्ष और भी भाव्य तरीके से वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। वहीं उपस्थित जगदीश चंद्रवंशी ने बताया की यहां मेला का और भी अच्छा से तैयारी है जिसमे दूर दूर से लोगों का आगमन होता है।

बिशुनपुरा: कल्ह अखंड कीर्तन के साथ शुरु होगी, श्री विष्णु मंदिर का 17वाँ वार्षिकोत्सव,मेला का भी है आयोजन

वहीं प्रवचन कार्यक्रम में महीला पुरूष केलिए अलग अलग टेंट की व्यवस्था की गई है। वहीं उन्होंने शांति व्यवस्था को लेकर बताया कि श्री विष्णु मंदिर विकास समिति के सदस्य तथा यहां के ग्रामीण और प्रशासन की पूरी सहयोग रहती है। वहीं प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए 1बजे दिन से 7 बजे शाम तक महाभंडारा का आयोजन भी मंदिर विकास समिति द्वारा किया जायेगा। जिसकी जानकारी देते हुए श्री विष्णु मंदिर विकास समिति के सचिव नवल किशोर गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष मेला और भी भव्य रहेगा। वहीं उन्होंने आस- पास के क्षेत्र सहित गढ़वा जिला सहित पलामू प्रमंडल के श्रद्धालुओं को इस वार्षिक उत्सव में आमंत्रित भी किया है। वहीं मंदिर में उपस्थित श्री विष्णु मंदिर के पुजारी त्रिदीप मिश्रा ने बताया कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में इस बार भी बाहर से विद्वान आचार्य पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां पूजन कार्यक्रम में यहां के पूजारी का भी सहयोग रहता है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button