अमीन अंसारी, रांची।झारखण्ड प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की ज़ूम बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में की गई, उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार गैर मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के सम्बंध में राज्य सरकार बहुत ही संजीदगी से मान्यता दिलाने हेतु आवश्यक कदम उठा कर लगातार कई दिनों तक क्रमवार चर्चा किया गया। विदित हो कि झारखण्ड प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लगातार पूर्व शिक्षा मंत्री स्व जगनाथ महतो, पूर्व केबिनेट मंत्री माननीय आलमगीर आलम, माननीय विधायक राजेश कच्छप, केबिनेट मंत्री माननीय दीपिका पांडेय, माननीय विधायक लुइस…