लातेहार। स्वतंत्रता सेनानी शहीद नीलांबर-पीतांबर के शहादत दिवस के अवसर पर लातेहार जिले के 92 पंचायतों में ज्ञान केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह केंद्र पठन-पाठन को बढ़ावा देने, ग्रामीण समुदाय में स्व-शिक्षा और सीखने की संस्कृति को विकसित करने, ऑनलाइन शिक्षा को प्रोत्साहित करने और डिजिटल संसाधनों के प्रबंधन के उद्देश्य से स्थापित किए गए हैं। इस अवसर पर पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार द्वारा चयनित पंचायतों के मुखिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिले के वरीय अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से ज्ञान…