कोलकाता में दीवाली की शाम मकान में लगी भीषण आग
दीवाली की रात बेलियाघाटा में अग्निकांड, मकान का हिस्सा जलकर राख

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम बेलियाघाटा पेट्रोल पंप के ठीक सामने स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई। शुरुआत में आग मकान के एक हिस्से में लगी, लेकिन कुछ ही देर में इसने आसपास के हिस्सों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया गया। हालांकि, एहतियात के तौर पर दमकलकर्मी देर तक घटनास्थल पर मौजूद रहे, ताकि आग दोबारा न भड़के।

बड़ा हादसा टला, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
इस अग्निकांड में मकान का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल रहा। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
![]()




