रेवारातु में 8 एकड़ भूमि पर पत्थर माफियाओं का अवैध तरीके से कब्जा, ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

रेवारातु में 8 एकड़ भूमि पर पत्थर माफियाओं का अवैध तरीके से कब्जा, ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

सतबरवा संवाददाता दिनेश कुमार यादव सतबरवा/पलामू:- सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवारातु में 8 एकड़ भूमि पर अवैध तरीके से बिना ग्राम सभा किए हुए फर्जी आम सभा कराकर लीज कराने की मामला प्रकाश में आया।जब इन सारी बातों का जानकारी जमीन मालिक और ग्रामीण जनता की भनक लगी तो तत्काल पर्दा फांस करने में जुट गए। जमीन मालिक ने चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा और अपनी भूमि पर पत्थर माफियाओं के द्वारा गलत तरीके से लीज कराने की ग्रामीणों ने बात कही। वही ग्रामीणों का आरोप…

Loading

Read More

गुमला:प्रधान लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

गुमला:प्रधान लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

गुमला जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चैनपुर प्रखंड के प्रधान लेखापाल राजकुमार सहनी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। सहनी को करम टोली स्थित उनके आवास से एसीबी की टीम ने दबोचा। मामले की शुरुआत सिसई प्रखंड के जन सेवक धनंजय प्रसाद की शिकायत से हुई थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकारी कार्यों से जुड़े भुगतान और फाइलों के निपटारे के एवज में प्रधान लेखापाल उनसे रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत की पुष्टि के…

Loading

Read More

मोहुलबना संकुल संगठन में वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, महिलाओं की आजीविका संवर्धन पर रहा फोकस

मोहुलबना संकुल संगठन में वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, महिलाओं की आजीविका संवर्धन पर रहा फोकस

जामा (दुमका)। जामा प्रखंड के मोहुलबना संकुल संगठन में गुरुवार को वार्षिक साधारण सभा (AGM) का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह सभा न केवल संगठन की वार्षिक समीक्षा और भविष्य की कार्ययोजना तय करने का मंच बनी, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण यात्रा का प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत किया। सभा में बतौर अतिथि उप प्रमुख पूनम यादव, आईएएस प्रशिक्षु नाज़िश अंसारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) डॉ. विवेक किशोर, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक संजीता किरण बेक, इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक सुमित कुमार, इंडियन बैंक आरसेटी निदेशक…

Loading

Read More

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 और 30 अगस्त को जिले में होगा खेलों का भव्य आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 और 30 अगस्त को जिले में होगा खेलों का भव्य आयोजन

लातेहार।जिले में खेलों की धूम मचने वाली है। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड रांची के निर्देशानुसार और जिला प्रशासन, लातेहार के तत्वावधान में 29 एवं 30 अगस्त को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला खेल सह पर्यटन पदाधिकारी श्री अविनेश कुमार त्रिपाठी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर जहां आधुनिक खेलों का आयोजन होगा, वहीं अगले दिन ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेलों की प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया जाएगा। इससे न केवल खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी, बल्कि परंपरागत खेलों…

Loading

Read More

खूंटी में झारोटेफ का जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम कार्यक्रम, 62 वर्ष सेवानिवृत्ति की मांग प्रमुख

खूंटी में झारोटेफ का जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम कार्यक्रम, 62 वर्ष सेवानिवृत्ति की मांग प्रमुख

खूंटी। खूंटी जिले के ऊपर चौक स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में झारोटेफ के प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षक संवर्ग के लिए MACP, सभी कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष, शिशु शिक्षण भत्ता और 11 सूत्री अन्य मांगों का समर्थन करना था। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में सेवानिवृत्ति उम्र 62 वर्ष है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खूंटी जिला अध्यक्ष जय नंदन तिवारी ने की और मंच का संचालन सुचिता हीरो ने किया। मुख्य…

Loading

Read More

कदमा में श्री बाल गणपति विलास के 107 वां वार्षिकोत्सव में शामिल हुई विधायक पूर्णिमा साहू

कदमा में श्री बाल गणपति विलास के 107 वां वार्षिकोत्सव में शामिल हुई विधायक पूर्णिमा साहू

जमशेदपुर : गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बुधवार को कदमा में श्री बाल गणपति विलास के 107 वें वार्षिकोत्सव में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने अपने पति एवं समाजसेवी ललित दास के संग विध्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कीं। शहरवासियों के सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने भव्य और व्यवस्थित आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दी

Loading

Read More

जमीन के म्यूटेशन को लेकर मंत्री से मिले राजमहल विधायक

जमीन के म्यूटेशन को लेकर मंत्री से मिले राजमहल विधायक

बरहरवा, साहिबगंज, साहिबगंज जिले के साहिबगंज सदर, राजमहल एवं उधवा प्रखंड के दियारा क्षेत्र में लंबे समय से दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) प्रक्रिया ठप पड़ी हुई है। इस कारण जमीन की खरीद-बिक्री करने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी मुद्दे को लेकर राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने राजस्व एवं निबंधन मंत्री दीपक बरुआ से मुलाकात की। विधायक ने मंत्री से क्षेत्र में म्यूटेशन की प्रक्रिया शीघ्र चालू करवाने की मांग की। मुलाकात के दौरान उन्होंने भूमि से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की।

Loading

Read More

बस ऑनर एसोसिएशन ने यात्रियों के सामान की जांच की मांग की

बस ऑनर एसोसिएशन ने यात्रियों के सामान की जांच की मांग की

राँची।झारखंड बस ऑनर एसोसिएशन ने राज्य के विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर यात्रियों के सामान की नियमित जांच की मांग की है, ताकि अवैध वस्तुओं की तस्करी पर रोक लगाई जा सके। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार बुधिया ने पत्र में उल्लेख किया है कि राज्य के अधिकांश बस व्यवसायी पिछले 40–50 वर्षों से नियमित रूप से अपने मार्गों पर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन हाल के वर्षों में असामाजिक तत्व बसों के माध्यम से गांजा, डोडा और अन्य प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी करने लगे हैं। ये…

Loading

Read More

गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना संपन्न

गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना संपन्न

कोटालपोखर।बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रखंड के कोटालपोखर बाजार, मयुरकोला, पथरिया सहित कई गांवों में श्रद्धा और उल्लास के बीच गणपति भगवान की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। स्थानीय पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भोग में गणेश जी को मोदक और मोतीचूर के लड्डू अर्पित किए गए। सभी पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पंडालों में रंग-बिरंगी लाइटिंग, झालर और फूल-पत्तियों से विशेष सजावट की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा पंडालों में दर्शन और आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।…

Loading

Read More

बाँझी सामुदायिक स्तरीय संघ की वार्षिक आमसभा संपन्न

बाँझी सामुदायिक स्तरीय संघ की वार्षिक आमसभा संपन्न

बोरियो।जेएसएलपीएस के तत्वावधान में बाँझी सामुदायिक स्तरीय संघ (सीएलएफ) की वार्षिक आमसभा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस अवसर पर सीएलएफ के पदाधिकारी, सदस्यगण, वार्ड सदस्य, सीसी एवं आईपीआरपी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन एवं आजीविका संवर्द्धन पर विशेष बल दिया गया।…

Loading

Read More