लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आज जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक सुनिश्चित करने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निबंधन एवं नवीकरण से संबंधित आवेदनों की समीक्षा की गई। समिति द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर दो नए अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निबंधन तथा तीन केंद्रों के नवीकरण को स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही…