लातेहार:- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत चंदवा के सिकनी खेल मैदान में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से खेल के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। मैच के दौरान उपस्थित दर्शकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि सड़क पर थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए नियमों का पालन करना सभी…