घाघरा थाना परिसर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक शुक्रवार को इंस्पेक्टर विनय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महाशिवरात्रि पूजा को धूमधाम एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान चपका, सरकोट, आदर एवं देवकी बाबा धाम में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, रात्रि में निकलने वाली शिव बारात एवं कलश यात्रा की जानकारी अधिकारियों को दी गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि कलश यात्रा के दौरान प्रमुख सड़कों पर पुलिस बल की तैनाती…