अनूप कुमार गुप्ता गढ़वा:- भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत जिला प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा से संबंधित 09 मामलों का निष्पादन किया। न्याय निर्णयन पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता राज महेश्वरम् द्वारा यह कार्रवाई की गई।जिन खाद्य नमूनों की गुणवत्ता जांच में कमी पाई गई, उनमें इंडिया गेट बेसन, बूंदी लड्डू, पेड़ा, बर्फी, बेसन लड्डू, मूंगफली चिक्की और प्रमोद सोनपापड़ी शामिल हैं। जांच के बाद संबंधित दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों पर कुल ₹1,90,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।जुर्माना पाने वाले प्रतिष्ठानों में गढ़वा शहरी क्षेत्र के…