रांची। टेंडर कमीशन घोटाले में लगभग हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस कड़ी में ईडी ने 14 दिनों की रिमांड पर पूछताछ के बाद मंगलवार को मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल व संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम को रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट में प्रस्तुत किया। इस दौरान जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशन घोटाले में इंजीनियर, अधिकारी व मंत्री का एक संगठित गिरोह सक्रिय था।ईडी ने सबूत के तौर पर जनवरी में पारित 92 करोड़ के 25 टेंडर…