रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू, घाघरा। घाघरा प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में मंगलवार को हरतालिका तीज का पर्व धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही सुहागिन महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर पूजा की तैयारियां शुरू कर दीं। थाना चौक स्थित दुर्गा मंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। पारंपरिक परिधान और सोलह श्रृंगार से सजी महिलाएं पूरे श्रद्धाभाव के साथ मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं। मंदिर के पुजारी आचार्य कर्मपाल देवधरिया ने बताया कि भाद्रपद महीने की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला…