अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट, गढ़वा:- मंगलवार रात्रि में पुलिस अधीक्षक, गढ़वा को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि हरिहरपुर ओ०पी० क्षेत्र के (1) पवन कुमार गुप्ता, पिता-राकेश प्रसाद गुप्ता, (2) सुबोध कुमार गुप्ता उर्फ प्रिंस कुमार, पिता-श्रवण साव दोनों ग्राम बत्तो खुर्द, (3) राजु कुमार, पिता-ललन पासवान, ग्राम-हरिहरपुर टोला भंडार पर, तीनों थाना-भवनाथपुर (हरिहरपुर ओ०पी०), जिला-गढ़वा अपने पास अवैध हथियार रखे हुए है। पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देशानुसार श्री सत्येन्द्र नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वंशीधर नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। सूचना का सत्यापन एवं…