धनंजय कुमार पटेल की रिपोर्ट, खरौंधी (गढ़वा) प्रखंड अंतर्गत कूपा पंचायत सचिवालय में मुखिया प्रमोद राम, उप मुखिया सूर्य देव चौधरी, बीडीसी प्रतिनिधि बसंत प्रसाद यादव के द्वारा संयुक्त रूप से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का किया गया वितरण। वहीं मुखिया प्रमोद राम ने कहा कि कड़ाके की ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया, ताकि ठंड से लोगों को राहत मिले। इस मौके पर वार्ड सदस्य प्रवीण गुप्ता, वार्ड सदस्या चंपा देवी, शीला देवी ,पंचायत सचिव राजेंद्र राम,कतवारू सिंह, बैजनाथ…