दुबियाखाड़/पलामू:- पलामू जिले के दुबियाखाड़ में आयोजित दो दिवसीय राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला आज संपन्न हो गया। मेला के दूसरे व अंतिम दिन संस्कृति कार्यक्रमों के नाम रहा। पारंपरिक परिधान में सजे कलाकारों की गीत-संगीत, नृत्य ने बांधा समा पारंपरिक परिधान में आदिवासी महिला-पुरूष कलाकारों गीत-संगीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा। मांदर की थाप पर लोग झूमते रहे। मेला समापन के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सरोकार रखने वाले व्यक्तियों को मेला आयोजन समिति एवं जिला प्रशासन की ओर से मोमेंटो, शॉल व गुलदस्ता भेंट कर…