अनुज तिवारी की रिपोर्ट, मेदिनीनगर (पलामू):- कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की माननीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि किसानों को समय के साथ कृषि के तौर-तरीकों को बदलना होगा। सब आधुनिकरण हो रहा है। किसानों को कृषि कार्य मजदूर की तरह नहीं व्यवसाय के रूप में करना होगा। पारंपरिक व्यवस्थाओं को बदलना होगा। धान-गेहूं की जगह संतरा, ड्रैगन फ्रूट आदि फल-सब्जियां आदि नगदी फसलों का उत्पादन करना होगा। माननीय मंत्री आज पलामू के शिवाजी मैदान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय किसान मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी-2025 के अवसर पर किसानों को संबोधित…