Category: LATEHAR
-
मनिका के एजामढ़ सिवाना में निर्माण कंपनी ने तालाब किया नष्ट,सांसद प्रतिनिधि छोटू राजा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
मनिका/लातेहार:मनिका पंचायत के एजामढ़ सिवाना गांव में नेशनल हाईवे निर्माण में लगी कंपनी ‘भारत वाणिज्य’ द्वारा विकास की आड़ में पर्यावरण और सार्वजनिक संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुँचाने का मामला सामने आया है। सड़क निर्माण के लिए अवैध रूप से मिट्टी उठाव के दौरान कंपनी ने वर्षों पुराने सरकारी चेकडैम और तालाब को पूरी तरह…
-
केस डायरी जमा नहीं करने पर अदालत सख्त
अनुसंधानकर्ता को सशरीर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश लातेहार।अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय सुनील दत्त द्विवेदी की अदालत ने विचाराधीन जमानत याचिका संख्या 16/2026 की सुनवाई के दौरान, बार-बार आदेश के बावजूद केस डायरी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने बालूमाथ थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक अशोक…
-
मनिका:2.5 एकड़ अवैध पोस्ता खेती नष्ट, पुलिस-प्रशासन की सख्त कार्रवाई
मनिका।मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसुनबाँध पंचायत के ग्राम बीकरा स्थित वन भूमि में अवैध रूप से की जा रही पोस्ता की खेती पर पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान करीब 2.5 एकड़ क्षेत्र में फैली पोस्ता की फसल को ट्रैक्टर चलाकर एवं लाठी-डंडों की…
-
भाजपा ने महेश सिंह को लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दिया समर्थन
लातेहार: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश सिंह को आगामी लातेहार नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में इस बार नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं, बल्कि स्वतंत्र रूप से कराए जा रहे हैं। इसके…
-
नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
लातेहार।नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में निर्वाचन संपन्न कराया जाना है। निर्वाचन प्रक्रिया के सफल, सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डी.आर.डी.ए. सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में नगर पंचायत लातेहार अंतर्गत प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया…
-
जिला स्वास्थ्य समिति ने 100 डेज टीबी अभियान को लेकर दिया प्रशिक्षण
लातेहार। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला यक्ष्मा नियंत्रण पदाधिकारी की उपस्थिति में 100 डेज टीबी अभियान को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शुक्रवार को सदर अस्पताल के सभागार में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के दौरान WHO कंसल्टेंट डॉ. अर्जुन कृष्णा ने निक्षय (Ni-kshay) पोर्टल पर ऑनलाइन…
-
लातेहार:तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त,एक की मौत, एक घायल
लातेहार। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भूसुर चौक के समीप शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार अनिष्मा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदलाल उरांव का…
-
उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
लातेहार।बुधवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत राशन उठाव एवं वितरण की स्थिति, झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना, पीवीटीजी डाकिया योजना, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना,…
-
बालू घाटों पर अवैध वसूली जोरों पर, अधिकारी मौन
मनिका प्रतिनिधि, लातेहार। जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय में बालू की भारी किल्लत को देखते हुए बालू घाटों के संचालन की जिम्मेदारी पंचायत के मुखिया को सौंपी गई थी। इस निर्णय को आम लोगों, विशेषकर घर और आवास निर्माण कराने वालों ने राहत भरा कदम माना था। बैठक के बाद यह नीति बनाई गई थी…
-
नगर निकाय चुनाव–2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित
लातेहार।जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नगर निकाय चुनाव–2026 को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा जारी नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी। उपायुक्त ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा…