बरहेट : शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के नवाब चौक से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में भव्य जुलूस निकाला। जुलूस नवाब चौक से आरंभ होकर पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करता हुआ वापस नवाब चौक में ही संपन्न हुआ। इस जुलूस में बच्चों से लेकर बुजुर्गों और युवाओं तक बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में नबी पाक का इस्लामिक झंडा लिए लोगों ने जब नारा-ए-तक़बीर बुलंद किया तो पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत भी किया। मौके पर उपस्थित समुदाय…